Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23000 से ज्यादा पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Avatar photo

By Rohit Sihag

Published on:

Follow Us
Safai Karamchari Bharti 2024

Safai Karamchari Bharti 2024:- राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। Safai Karamchari Bharti 2024 के लिए आवेदन 7 अक्टूबर 2024 से शुरू किए जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको Safai Karamchari Bharti 2024 से जुडी सारी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया बताएंगे।

Read More :- Tourism Department Vacancy 2024: 10वीं पास के लिए पर्यटन विभाग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

सबसे पहले हम Safai Karamchari Bharti 2024 की शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करेंगे। इस भर्ती के लिए कोई भी शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है अनपढ़ उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवरेज की सफाई का 1 वर्ष के काम का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए आप इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरुर चेक करें।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 की आयु सीमा

इस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा सरकारी नियमों के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के आवेदन शुल्क की बात करें इसके लिए ₹600 आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा अगर आप एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन करवाना चाहते हैं तो आपको ₹100 शुल्क देना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को इस भर्ती की Official Website पर आना है। 
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से चेक करना है। 
  3. अब आप SSO Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  4. SSO Portal में Login करने के बाद Recruitment Portal में जाकर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 
  5. अब आपको One Time Registration के माध्यम से अप्लाई करना है। 
  6. एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जानकारी आपसे पूछी जा रही है वह आपको सही-सही भरनी है। 
  7. इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है। 
  8. अब जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं उनको स्कैन करके अपलोड कर दें। 
  9. जितनी जानकारी अपने भरी है उसे एक बार दोबारा से अच्छे से चेक करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  10. अब आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।  
  11. इस तरह से आपकी Safai Karamchari Bharti 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Important Links

Official Notification PDFClick Here
Apply Online From Official WebsiteClick Here

Avatar photo

Rohit Sihag

रोहित सिहाग, Speech News के लेखक और संचालक हैं। वह कृषि समाचार, किसान, खेती-बाड़ी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरियां और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में पेश करते हैं। रोहित का उद्देश्य है कि हर किसान और युवा तक सही और सटीक जानकारी पहुंच सकें।

Leave a Comment