Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

गरमा धान की खेती करके ये महिला कमा रही है लाखों रुपये

By Rohit Sihag

Published on:

Follow Us
गरमा धान की खेती

गरमा धान की खेती:- आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी महिला किसान के बारे में बताएंगे जो गरमा धान की खेती (Garma Dhan Ki Kheti) करके आज लाखों रुपए की कमाई कर रही है। महिला का नाम सीमा है। महिला ने ग्रेजुएशन किया है और ये महिला सरकारी नौकरी करना चाहती थी लेकिन इनको नौकरी नहीं मिली उसके बाद इन्होंने खेती करना शुरू किया।

आज के समय में महिलाएं भी खेती करके आगे बढ़ रही है। जो लोग पढ़े लिखे होते हैं और खेती करते हैं उनको बहुत ज्यादा फायदा होता है क्योंकि वे खेती में नए-नए तरीकों का उपयोग करते हैं। इसी तरह से बिहार के जमुई में रहने वाली महिला किसान उन्ही पढ़े लिखे लोगों में से एक है। महिला की हाइट कम थी जिसके कारण बिहार पुलिस में इनका सिलेक्शन नहीं हो पाया निराश होकर इन्होंने खेती करना शुरू किया और आज लाखों रुपए की कमाई कर रही है।

ये भी पढ़ें :- सब्जी की पैदावार बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, होगी बम्पर पैदावार

सीमा ने की है ग्रेजुएशन

ये महिला काफी ग़रीब थी और 12वीं कक्षा पास करने के बाद पैसों की कमी की वजह से उनकी पढ़ाई रुक गई। 2020 में उनकी शादी हुई और शादी के बाद इन्होंने ग्रेजुएशन किया। उनके पति जयपुर में मजदूरी का काम करते थे जिससे उनके पूरे परिवार का गुजारा होता था। लेकिन आज सीमा अपने पति के साथ गांव में रहकर खेती करती हैं।

गरमा धान की खेती हुई सफल

सीमा ने बताया कि वह गर्मियों में बंगाल गई थी जहां पर उन्होंने Garma Dhan Ki Kheti देखी। उसके बाद उनके मन में भी ख्याल आया कि उन्हें भी इसकी खेती करनी चाहिए। इसके बाद इन्होंने अपने पति को वापस बुलाया और दोनों ने मिलकर इस धान खेती शुरू कर दी। देखते ही देखते इनको काफी ज्यादा मुनाफा हुआ और आज दोनों मिलकर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।

कितनी होती है कमाई

सीमा ने बताया कि उनके पास छोटे जोत की जमीन है और वह एक साल में तीन फसल तैयार कर लेती हैं। इस नई धान की खेती से उन्हें काफी ज्यादा मुनाफा हुआ। उन्होंने बताया कि वह लगभग 2 लाख रुपये की कमाई आराम से कर लेती हैं। इस धन की खेती से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ। उनके पति को भी अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है दोनों साथ मिलकर खेती करते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं। आज इनका परिवार गरीबी से बाहर निकल चुका है।

Author

Leave a Comment